Friday, October 20, 2017

देवता व राक्षस

दुनिया में दो तरह के प्राणी होते हैं। कुछ प्राणी जो प्राप्त करते हैंउसे वे अपने तक ही सीमित रखते हैं और कुछ प्राणी उसे बांट देते हैं। अगर आप बांटने का चुनाव करते हैं तो आप देव बन जाते हैं।

अगर आप उसे जमा करते जाते हैं तो आप राक्षस बन जाते हैं। आप राक्षस इसलिए नहीं बनतेक्योंकि आप जो कर रहे हैंवो दूसरों की नजरों में बुरा हैबल्कि इसलिए बनते हैं क्योंकि आपमें देने का कोई भाव नहीं है। देव ऐसे प्राणी होते हैं जो तेजस्वी होते हैंजिनमें बिखेरने का गुण होता है।

देने का भाव होने से मतलब यह नहीं है कि ये चीज देना या वो चीज देना। इसका मतलब बस इतना है कि आपकी जीवन प्रक्रिया ही ऐसी हो जाए कि आप हमेशा कुछ दे रहे हों। जो भी दिया जा सकता हैउसे दे दिया जाएजहां भी उसकी जरूरत हो। इसमें यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपको कहां देना हैकितना देना है और क्या देना है। इस तरह के हिसाब से सब बेकार हो जाता है। अगर आप अपने जीवन को मैं क्या पा सकता हूं’ से मैं क्या दे सकता हूं’ में रूपांतरित कर देंतो आप देव बन जाते हैं।

सिर्फ परोपकार के बारे में सोच कर आप तेजस्वी नहीं बन जाते। आप तेजस्वी तब बनते हैंजब आपके भीतर रख लेने का भाव खत्म हो जाता है। आप जीवन को थोड़ा ध्यान से देखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि यहां कुछ भी ऐसा नहीं है जो दिया जा सकेक्योंकि यहां ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप अपने साथ लेकर आए थे। आज आपके पास जो कुछ भी हैवह सब कुछ आपने इसी धरती से लिया है। जरा सोच कर देखिए, ‘अगर मैं सब कुछ दे दूंतो मेरे साथ क्या होगा?’ तब होगा ये कि सारी दुनिया आपकी हो जाएगी। हम अकसर सोचते हैं, ‘अगर मैं यह दे दूंगातो इतना चला जाएगाअगर मैंने वह दे दिया तो उतना चला जाएगा।’ जबकि ये सब हिसाब-किताब बेकार हैघटिया है। सच तो यह है कि अगर आप अपना जीवन अपने आसपास मौजूद हर इंसान से बांटते रहते हैंउनको देते रहते हैंतो हर कोई आपकी देखभाल करेगा।

मुझे क्या करना चाहिएअपनी तनख्वाह का कितना हिस्सा मुझे दान करना चाहिए?’ बात इसकी नहीं है। आपको खुद को रूपांतरित करना होगा। क्या आपको लगता है कि एक नारियल का पेड़ ये हिसाब लगाता है कि मुझे कितने नारियल देने चाहिएअगर मैं सौ नारियल दे दूंगातो ये लोग ज्यादा पैसे बना लेंगे।
चलो मैं पचास नारियल ही देता हूं। क्या आपको लगता है कि नारियल का पेड़ खुद को रोक रहा हैसच तो यह है कि नारियल का पेड़ जितना भी पोषण हो सकता हैउसे पाने की कोशिश करता है और फिर ज्यादा से ज्यादा नारियल देता है। क्या आपको भी इसी तरीके से नहीं जीना चाहिए?

इस जीवन को तेजस्वी बनाने के लिए आपको धर्मग्रंथ पढ़ने की जरूरत नहीं है- ज्यादा धर्मग्रंथ आपको हजम नहीं होंगे। देवताओं को पाने के लिए ऊपर या नीचे मत देखिए। इस अस्तित्व में बस एक प्राणी को चुन लीजिए। अगर आपको कीड़ा सही लगता है तो कीड़ा ही ले लीजिए। अगर आपको पेड़ अच्छा लगता है तो पेड़ को चुन लीजिए। बस किसी भी एक जीवन को चुन लेंफिर उसे खूब ध्यान से देखें। आप पाएंगे कि सारे के सारे प्राणी जितना ज्यादा से ज्यादा जीवन हो सकता हैवे दे रहे हैं।

ये सिर्फ इंसान ही हैजो चीजें अपने पास रोके रखने की कोशिश कर रहा है। शायद इसकी वजह यह है कि उसकी बुद्धि तो तार्किक हैलेकिन वह उसका सही इस्तेमाल करना नहीं जानता। इस अस्तित्व नेसृष्टा ने आपको बुद्धि इसलिए दी हैकि आप उसका वैसे इस्तेमाल कर सकेंजैसे संसार के दूसरे प्राणी नहीं कर सकते- ऊंचा उठने के लिएअपने रूपांतरण के लिएन कि संचय के लिए। यह बुद्धि आपको इसलिए दी गई थीकि आप उन चीजों तक पहुंच सकेंजो इस दुनिया से परे की हैं। प्रकृति को विश्वास था कि आप उस असीम प्रकृति को खोजने की कोशिश करेंगेन कि हिसाब लगाने में उलझ जाएंगे।

No comments: